तीन दिवसीय प्राइमरी स्कूल खेलें 18 से, डीईओ ने लिया प्रबंधों का जायजा
भास्कर संवाददाता | आनंदपुर साहिब
श्रीआनंदपुर साहिब में 18 से 20 फरवरी तक होने वाली क्षेत्रीय प्राइमरी स्कूल खेलों में खिलाड़ियों के रिहायश के संबंधी में जिला शिक्षा अफसर प्राइमरी भाग सिंह मकड़ौना ने उप मैनेजर रणवीर सिंह कलोतां से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों की रिहायश का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि प्राइमरी स्कूल के खिलाड़ियों की रिहायश का काम पूरा हो चुका है। स्टूडेंट्स को कोई भी मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। सहायक शिक्षा अफसर सतनाम सिंह ने कहा कि खेल प्रबंधों के संबंध में 15 फरवरी को दोपहर 1 बजे क्षेत्रीय प्राइमरी शिक्षा दफ्तर श्री आनंदपुर साहिब में अधिकारियों तथा प्रबंधकों की एक मीटिंग रखी गई है। उन्होंने कहा कि सभी प्रबंधक समय पर मीटिंग में पहुंचें।