पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्डी में मल्ली और वॉलीबाल में टपरियां क्लब जीते

कबड्डी में मल्ली और वॉलीबाल में टपरियां क्लब जीते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवजलालपुर में बाबा सरवण दास स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब की ओर से श्री श्री 1008 बाबा सरवण दास जी को समर्पित चार दिवसीय खेल मेले में कबड्डी आलओपन के खिताब पर मल्ली क्लब कमालपुर ने जलालपुर क्लब को पराजित करके खिताब जीता।

विजेता टीम को 41 हजार उपविजेता टीम को 31 हजार रुपए की राशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा वालीबाल के फाइनल मैच में टपरियां क्लब ने मियांपुर क्लब को हराकर खिताब पर कब्जा किया। कबड्डी 75 किलोग्राम भार वर्ग में जलालपुर क्लब ने मियाड़ा क्लब और 66 किलोग्राम वर्ग में पड़वाड़ा ने थोपिआ की टीम को हराकर खिताबों पर कब्जा किया।

विजेता उपविजेता टीमों को प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा, मुख्य संसदीय सचिव चौधरी नंद लाल नवां अखाड़ा उदासीन के अध्यक्ष बाबा भगवान दास ने संयुक्त रूप से ईनाम वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, क्लब के अध्यक्ष बलदेव बाठ चौधरी राम प्रताप ने बताया कि टूर्नामैंट का उद्घाटन नवां अखाड़ा के अध्यक्ष भगवान दास ने किया।

मार्केट मार्केट के चेयरमैन तरलोचन सिंह रक्कड़, शम्मी चौधरी, गुरविंदर मल्ली, बाबा उत्तम दास, दर्शन लाल, परमजीत सिंह, राज कुमार बांठ, चरन दास, जगतार सिंह सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

दूर-दराजसे भाग लेती हैं टीमें: बाबासरवण दास स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब के प्रधान बलदेव बाठ चौधरी राम प्रताप ने बताया कि बाबा सरवण दास जी स्मृति में हर वर्ष खेल टूर्नामेंट करवाया जाता है। चार दिवसीय टूर्नामेंट का उद्घाटन बाबा भगवान दास ने किया, जबकि क्षेत्र भर से टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

गायककुलवीर के गीतों पर झूमे लोग : खेलटूर्नामेंट की समाप्ति के बाद सजाई गई स्टेज पर गायक कलाकार कुलवीर झिज्जर ने अपनी गायकी से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कुलवीर झिज्जर ने अपने गीतों के माध्यम से युवाओं को खेलों में भाग लेते हुए नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित भी किया।

खेल मेले के अंतिम दिन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि क्लब की ओर से खेल टूर्नामैंट का आयोजन करके युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए यह बेहतरीन कदम है। उन्होंने गांव में खेल स्टेडियम बनाने के लिए ग्राम पंचायत को एक लाख रुपए की राशि देने की घोषणा भी की। कार्यक