पेंशनर्स एसोसिएशन की मांग डीए की किश्त जारी करे सरकार
भास्कर संवाददाता | आनंदपुर साहिब
पंजाबसरकारपेंशनर्स एसोसिएशन ने पंजाब सरकार से जल्द 17 महीने के डीए की किश्त जारी करने की मांग की है।
इसे लेकर हुई बैठक में अध्यक्ष बलवीर सिंह सहगल और महासचिव मोहन सिंह कैंथ ने कहा कि सरकार मांगों को जल्द पूरा करे। सरकार छठा पे कमिशन का गठन करे। जुलाई 2015 की डीए की किश्त के बारे जल्दी फैसला ले। कैश लैस स्कीम की त्रुटियां दूर की जाएं। उन्होंने लावारिस पशुओं कुत्तों पर नकेल डालने की मांग भी की। इस मौके पर सुजान कौर, भास्कर दत्त, राम किशन, हरचरनजीत सिंह, गुरचरन सिंह राणा, दविंदर सिंह, सिकंदर सिंह, मास्टर महिंदर सिंह, गुरबख्श सिंह, राजिंदर सिंह, पवन कुमार, होशियार सिंह, मास्टर बलवीर सिंह, महिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, जसविंदर सिंह,अजैब सिंह, गोबिंद राम, अमरजीत सिंह, बैजनाथ, जंग सिंह, शीतल सिंह, अर्जुन सिंह, मास्टर सवरन सिंह, कालू राम, प्रिं. निरंजन सिंह राणा आदि मौजूद थे।
बैठक में पंजाब पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य।