पीजीआई जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, पिता जख्मी
भास्कर संवाददाता|आनंदपुर साहिब/रोपड़
गांवढेर में एक हादसे के दौरान दो नौजवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक गांव ढाहे के गुरसाहिब सिंह (26) पुत्र मोहन लाल अपने दोस्त सतनाम सिंह (26) पुत्र प्रितपाल सिंह के साथ बाइक पर जा रहे थे कि एक फोर-व्हीलर की चपेट में गए।
दोनों गंभीर जख्मी नौजवानों को भाई जैंता जी सिविल अस्पताल में ले जाया। जहां से डाक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रैफर कर दिया। पीजीआई रेफर करने के बाद सतनाम के पिता प्रितपाल उसे एंबुलेंस से पीजाआई लेकर जा रहे थे कि आईटीआई रोपड़ के पास एंबुलेंस को तूड़ी से भरी ने कट मार दिया जिस कारण एंबुलेंस ट्राली से जा टकराई। इस हादसे में सतनाम के पिता जख्मी हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल रोपड़ में दाखिल करवाया गया और हादसे के बाद सतनाम सिंह को दूसरी एंबुलेंस से पीजाआई भेजा गया। हादसे में एंबुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
एंबुलेंस चालक मेजर सिंह ने बताया कि रोपड़ आईटीआई के पास पहुंचे तो आगे जा रही तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने कट मार दिया। इसके चलते एंबुलेंस ट्राली से जा टकराई।
रोपड़ | विभिन्नस्थानों पर हुए लड़ाई-झगड़ों में एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गए। गुरमुख सिंह पुत्र बंता सिंह और जसविंदर कौर प|ी गुरमुख सिंह ने बताया कि वह अपने घर में थे कि गांव के करीब 5-6 लोगों ने घर में हमला करके जख्मी कर दिया। इसी तरह सौरभ पुत्र राज कुमार ने बताया कि वह अपने घर की तरफ जा रहा था कि अचानक 4-5 लड़कों ने हमला कर दिया। वहीं मनी शर्मा पुत्र उमप्रकाश शर्मा ने बताया कि वह नजदीक सैनी ढाबे पर बैठे खाना खा रहे थे कि अचानक दर्जन के करीब सात लोगों ने हमला करके जख्मी कर दिया।
प्रितपाल सिंह।
हादसे में क्षतिग्रस्त एंबुलेंस।
बेटे को पीजीआई लेकर जा रहे थे, अाईटीआई के पास हुआ हादसा