गुरुद्वारा नादौन साहिब का समागम 21 को
आनंदपुर साहिब | तख्तश्री केसगढ़ साहिब से संबंधित गुरुद्वारा नादौन साहिब पातशाही दसवीं हिमाचल में 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से सालाना धार्मिक समागम करवाया जाएगा। बाद दोपहर नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह जानकारी गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर रेशम सिंह ने दी है। उन्होंने कहा इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।