- Hindi News
- केसगढ़ सािहब अन्य गुरुघरों में चल रहा है रंगरोगन का कार्य
केसगढ़ सािहब अन्य गुरुघरों में चल रहा है रंगरोगन का कार्य
भास्कर न्यूज | आनंदपुर साहिब
हरसालकी तरह इस साल भी राष्ट्रीय त्योहार होली के अवसर पर आनंदपुर साहिब में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय त्योहार होला मोहल्ला के संबंध में एसजीपीसी की तरफ से विदेशों से लाखों की तादाद में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा रहा है
वहीं आनंदपुर साहिब के तमाम गुरुद्वारों में रंगरोगन का काम भी पूरे जोरों पर चल रहा है जबकि इस मेले के लिए जिला प्रशासन की तरफ से भी प्रबंधों के लिए एक मीटिंग की गई है। डीसी तनु कश्यप ने हिदायतें जारी की हैं कि मेले से पहले आनंदपुर साहिब को आने वाली सड़कों, स्ट्रीट लाइटें, पीने वाला पानी, अस्थाई तौर पर बनाए जाने वाले शौचालय, पशु डिस्पेंसरी और अस्पताल में तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं।
तख्त श्री केसगढ़ साहिब के मैनेजर सुखविंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पहली मार्च से छह मार्च तक मनाए जाने वाले राष्ट्रीय त्योहार होला मोहल्ला के लिए सभी प्रबंध मुकम्मल किए जा रहे हैं। इससे देश विदेश से आने वाले किसी भी श्रद्धालुओं को परेशानी हो।