पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला रोपड़ के नगर कौंसिल चुनाव को लेकर अकाली भाजपा में कोई खटास नहीं: दिनेश बब्बू

जिला रोपड़ के नगर कौंसिल चुनाव को लेकर अकाली-भाजपा में कोई खटास नहीं: दिनेश बब्बू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | आनंदपुर साहिब

नगरकौंसिलचुनाव अकाली भाजपा गठजोड़ शान के साथ जीतेगा और कांग्रेस हमारे मुकाबले में भी नहीं है। यह बात माॅडल टाउन में जिला रोपड़ के भाजपा की तरफ से नगर परिषद चुनाव के लिए नियुक्त किए ऑब्जर्वर तथा पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर दिनेश कुमार बब्बू ने पत्रकारों से बातचीत में कही।

उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल चुनाव के लिए पूरे पंजाब भर में भाजपा की तरफ से नियुक्त किए ऑब्जर्वरों की मीटिंगें हो रही हैं और उन्होंने जिला रोपड़ के भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक ली है। इसकी रिपोर्ट पंजाब भाजपा के प्रधान कमल शर्मा को दी जाएगी और नगर काउंसिल चुनाव संंबंधी पार्टी ने सीटों पर विचार करने के लिए 10 फरवरी को चंडीगढ़ में मीिटंग रखी है। बब्बू ने कहा कि भाजपा के रोपड़ जिले की सात नगर परिषदों की रिपोर्ट उन्होंने ली है और सीटों के संबंध में जल्दी ही अकाली दल बादल द्वारा िनयुक्त किए ऑब्जर्वरों के साथ की बैठक की जाएगी। इस दौरान रोपड़ के समूह पदाधिकािरयों की तरफ से डिप्टी स्पीकर दिनेश बब्बू को सम्मानित किया गया। इस मौके जिला रोपड़ के भाजपा की इंचार्ज सुदेश शर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों को पार्टी की नीितयों को घर घर पहुंचाने की बात कही।

विधान सभा के डिप्टी स्पीकर दिनेश कुमार बब्बू को सम्मानित करते हुए भाजपा पदाधिकारी।