- Hindi News
- श्री दरबार साहिब की तर्ज पर तख्त केसगढ़ साहिब में बैटरी वाली कार की सुविधा ठप
श्री दरबार साहिब की तर्ज पर तख्त केसगढ़ साहिब में बैटरी वाली कार की सुविधा ठप
भास्कर न्यूज | आनंदपुर साहिब
श्रीदरबार साहिब अमृतसर की तर्ज पर ही एसजीपीसी की तरफ से तख्त श्री केसगढ़ साहिब में संगतों की सुविधा के लिए शुरू की गई बैटरी वाली कार की सेवा अब ठुस होकर रह गई है। बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध करवाई गई यह कारें कहीं नजर नहीं रही हैं और ही बुजुर्गों को तख्त साहिब तक पहुंचाने के लिए रास्ता ही शिरोमणि कमेटी की तरफ से खोला गया है।
काबिलेगौर है कि साल 2013 में तख्त श्री केसगढ़ साहिब को जाने वाली चढ़ाई पर एसजीपीसी की तरफ से पक्के तौर पर फाटक लगा दिए गए थे। इसके बाद बुजुर्ग श्रद्धालुओं और खास तौर पर डिस्ट के मरीजों या अन्य मरीजों को चढ़ाई चढ़ने में बहुत दिक्कत आती थी। श्रद्धालुओं में एसजीपीसी के इस फैसले को लेकर डाले गए रोष के बाद एसजीपीसी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोई उपयुक्त हल निकालने के आदेश जारी किए थे। इसी के अंतर्गत तख्त श्री केसगढ़ साहिब के मैनेजर सुखविंदर सिंह ग्रेवाल ने जत्थेदार मक्कड़ के आदेश अनुसार श्री दरबार साहिब की तर्ज पर प्रदूषण रहित बैटरी वाली कारों की सुविधा तख्त साहिब में आने वाली संगतों को प्रदान करवाई थी। इसके बाद धीरे -धीरे यह कारों की सुविधा को कामयाब होते देख एसजीपीसी की तरफ से श्री दरबार साहिब से अन्य कारें मंगवा कर श्रद्धालुओं को सुविधा दी जा रही थी। परंतु एसजीपीसी की तरफ से किए जाने वाले इन दावों की हवा उस समय पर निकलती दिखाई दी जब बीते कुछ सप्ताह से तख्त साहिब काम्प्लैक्स में ही यह बैटरी वाली कारों नजर रही हैं और ही एसजीपीसी की तरफ से लगाए पक्के फाटक ही संगतों के लिए खोला गया है, जिससे संगतों मेें रोष की लहर है। क्योंकि बुजुर्ग श्रद्धालुओं को चढ़ाई चढ़ने में दिक्कत आती है। इसलिए बैटरी वाली कारों को चलाने की सुविधा देनी चाहिए।
तख्त श्री केसगढ़ साहिब में चलने वाली प्रदूषण रहित बैटरी वाली कार की पुरानी तस्वीर।
चार नई बैटरी वाली कारें तकनीकी अड़चन के कारण एयरपोर्ट पर फंसी: सुखविंदर
तख्तश्री केसगढ़ साहिब के मैनेजर सुखविंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा इसमें कोई शक नहीं कि कुछ सप्ताह से बैटरी वाली कारें नहीं चल रही हैं परंतु इसका कारण यह है कि इन कारों में कोई तकनीकी खराबी गई है और कारों का कोई स्पेयर पार्ट यहां मिल नहीं रहा है। विदेश से उक्त पार्ट मंगवाया गया है। जबकि इसके अलावा चार अन्य नई बैटरी वाली कारें हमने खरीदी हैं, जो विदेश से चुकी हैं। परंतु तकनीकी कारणों के चलते एयरपोर्ट पर ही फंसी हुई हैं। इस बारे में कागजी कार्यवाही की जा रही है और जल्दी ही यह कारें तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाई जाएंगी।