पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समागम का गांव स्तर तक होगा प्रचार

समागम का गांव स्तर तक होगा प्रचार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | आनंदपुर साहिब

एसजीपीसीद्वारा खालसा पंथ के जन्म स्थान आनंदपुर सािहब में 350 साला स्थापना िदवस को उच्च स्तर पर मनाने के लिए एसजीपीसी द्वारा बनाई गई सब कमेटी की बैठक तख्त श्री केसगढ़ सािहब के सरदार बलदेव सिंह माहलपुरी यादगारी हाल में हुई। िजसमें सिख पंथ के विद्वानों ने अपने िवचार पेश िकए। तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी मल्ल िसंह ने बताया कि सिख विद्वानों ने अपने अपने िवचार रखे।

इनमें मुख्य तौर पर 350 साला स्थापना दिवस के लिए गांव स्तर के प्रचार के लिए प्रोग्राम तैयार करने, सैमीनार करवाने, डाकूमेंट्री फिल्म बनाने तथा पंजाब के समूह स्कूलों, कालेजों के छात्रों को आनंदपुर साहिब के महत्व के बारे बताना तथा यहां के गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करवाने तथा आनंदपुर साहिब की सफाई के प्रबंधों की देखरेख उनकी पड़ताल करने के िलए गुरु गोबिंद िसंह मार्ग के बारे सभी ने अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि एसजीपीसी के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार िसंह मक्कड़ के ध्यान में लाने के बाद इन िवचारों को जल्दी ही अंतिम रूप दिया जाएगा। इस मौके पर तख्त श्री केसगढ़ सािहब के जत्थेदार ज्ञानी मल्ल िसंह, एसजीपीसी मेंबर अमरजीत िसंह चावला प्रिं. सुिरंदर सिंह, डॉ.गुरमोहन िसंह वालिया, दलजीत िसंह भिंडर, बलविंदर िसंह, प्रिं.कशमीर िसंह, एसजीपीसी के उप सचिव जगीर िसंह, डाॅ.धरमिंदर िसंह ऊबा, प्रो.इंदरजीत िसंह खालसा कालेज अमृतसर, प्रिं.अमरजीत िसंह, तख्त श्री केसगढ़ सािहब के मैनेजर सुखविंदर ग्रेवाल, उप सचिव रणवीर िसंह कलोता मौजूद थे।

350 साला स्थापना दिवस के संबंधी यादगारी सोना चांदी के िसक्के जारी िकए जाएंगे

2627 फरवरी को एसजीपीसी के लगभग 37 कालेजों के िवद्दार्थियों का िसख यूथ फैस्टीवल करवाया जाएगा। िजसमें सिख नौजवानों को सिखी सिद्दांतों प्रति सुचेत किया जाएगा। इसके इलावा लंगरों के संबंधी सब कमेटी की बैठक की गई। िजसमें संत बाबा लाभ िसंह, बाबा अवतार िसंह िटब्बी सािहब, बाबा कशमीर िसंह भूरी वाले, बाबा नगर सिंह हरीयां बेलां वाले, बाबा बलबीर सिंह बुड्डा दल मौजूद थे। इसके इलावा 17 जून से 19 जून तक बड़े स्तर पर कीर्तन समागम, ढाडी समागम, कवि दरबार कथा समागम करवाने का फैसला किया गया।