अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पहचान नहीं हुई
बलाचौर | बलाचौर-रोपड़मुख्यमार्ग स्थित गांव रक्कड़ां बेट के बस स्टैंड के शैड से पुलिस ने एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया है। हैड कांस्टेबल जरनैल सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति की आयु करीब 70 वर्ष है और अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि मृतक के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। इसलिए शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।