पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत ने मानी ढेर फेंकने के लिए जगह देने की बात, धरना हुआ समाप्त

पंचायत ने मानी ढेर फेंकने के लिए जगह देने की बात, धरना हुआ समाप्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेंडूमजदूर यूनियन द्वारा गांव कुलार में ढेर फेंकने के लिए जगह देने अन्य मांगों के लिए बीडीओ दफ्तर में शुरू किया गया धरना बुधवार को समाप्त हो गया। यूनियन के जिला प्रधान भूपिंदर मान ने बताया कि धरने के दौरान दोपहर बाद गांव कुलार की पंचायत द्वारा प्रस्ताव डालकर गांव के एससी-बीसी परिवारों के लिए कूड़ा फेंकने के लिए करीब चार कनाल जगह देने की बात कही गई है।

इसके बाद धरना उठाया गया है। मान ने बताया कि अन्य मांगों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। आगे की रणनीति तय की जाएगी। इससे पहले बीडीओ कार्यालय में दिए गए धरने के दौरान यूनियन के सदस्यों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के जिला प्रधान भूपिंदर मान ने कहा कि मजदूरों के लिए घर बनाने के लिए 5-5 मरले के प्लाट देने, घर बनाने के लिए तीन लाख रुपए की ग्रांट सरकार द्वारा दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों ने यूनियन के साथ बैठकें करके मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक मसला लटका हुआ है।

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वायदे के अनुसार मांगों को पूरा नहीं किया गया तो इस संघर्ष को आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा। इस मौके पर जसविंदर सयाणा, पुरुषोत्तम लाल, बगीचा सिंह, अशोक जनागल, सोहन लाल, बलवीर कौर, रेशम कौर, कुलदीप कौर, चरनजीत कौर मौजूद रहे।

बलाचौर के बीडीओ कार्यालय में दिए गए धरने में यूनियन सदस्यों को संबोधित करते पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...