पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटी बचाओ कैंप में किया कन्या भ्रूण हत्या पर अवेयर

बेटी बचाओ कैंप में किया कन्या भ्रूण हत्या पर अवेयर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्यविभागके दिशानिर्देशों के तहत गांव चाहल जट्टां के प्राइमरी स्कूल में बेटी बचाओ कैंप लगाया गया। कैंप में बलाचौर सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. सुनील पाठक मौजूद रहे।

उन्होंने लोगों को कन्या भ्रूण हत्या के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गर्भावस्था में लिंग टैस्ट करवाना कानूनन जुर्म है। अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सजा जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। इसलिए उन्हें कोख में खत्म करने की बजाए जन्म देना चाहिए, ताकि वह भी अपने अभिभावकों का नाम रौशन कर सकें। स्वास्थ्य अधिकारी निरंजन सिंह तथा राजपाल ने लोगों को स्वास्थ्य स्कीमों की जानकारी दी। एल एचवी नरिंदर कौर ने सरकार द्वारा चलाई गई जननी सुरक्षा योजना, अस्पताल में डिलीवरी करवाने के लाभ तथा ममता दिवस पर टीकाकरण के फायदों तथा मौसमी बीमारियों के लक्षणों बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर गगनदीप कौर, सीमा रानी, मीना कुमारी, रविंदर कौर, नरेश कुमारी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...