‘आप’ वर्करों ने संदिग्ध को पकड़ पुलिस हवाले किया
पिछलेकुछ दिनों बलाचौर में आम आदमी पार्टी के वर्करों के पीछे-पीछे घूमने वाले एक संदिग्ध को पार्टी वर्करों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। शक्ल और बोली से साउथ इंडियन लग रहा यह शख्स पुलिस और मीडिया के सवालों के जबाव ठीक से नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस अब उसके द्वारा बताए गए पते से उसकी वेरिफिकेशन करवाने जा रही है।
जानकारी देते हुए ‘आप’ नेता मेजर जरनैल सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों से उन्होंने महसूस किया कि मैं और मेरा परिवार ‘आप’ के साथ मुहिम के दौरान कोई व्यक्ति कुछ दिनों से उनके साथ बिना वजह जुड़ जाता है। रविवार को भी यहव्यक्ति गढ़शंकर रोड पर ‘आप’ वर्करों के पास पहुंच गया तथा घर-घर घूमकर डाटा और जानाकरियां एकत्रित करने लगा। जब उन्होंने इस बारे में उससे पूछा, तो उसने कहा कि वह दिल्ली से आया है तथा आम आदमी पार्टी का वालंटियर है। जब उन्होंने उससे आई-कार्ड दिखाने को कहा तो संदिग्ध वहां से चला गया। इसके बाद बस स्टैंड के पास वह फिर उनकी टीम के साथ गया, तो वह लोग उसे पकड़ कर थाने ले आए। थाने में संदिग्ध ने खुद को पत्रकार बताना शुरू कर दिया, लेकिन जब लोकल पत्रकारों ने उसके अखबार या चैनल के बारे में पूछा, तो उसने कहा कि वह फ्री-लांसर है तथा उसके पास कोई आई-कार्ड नहीं है। लोगों का कहना है कि ये व्यक्ति पिछले 6-7 दिनों से बलाचौर में घूम रहा है, लेकिन वह कहां रह रहा है तथा किसके साथ इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता। शाम को पुलिस ने उसे थाने बिठा लिया तथा उससे पूछताछ की जा रही थी।
वेरिफिकेशन से पहले कुछ नहीं कह सकते
^संदिग्धके बारे में वेरिफिकेशन करवाई जा रही है। सोमवार तक वेरिफिकेशन होने की उम्मीद है। उससे पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। -दिग्विजयसिंह कपिल, डीएसपी