धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज
गांवजैनपुरमें गत दिनों श्री गुरु रविदास जी की शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद के मामले में बलाचौर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ झगड़े और धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया है। बता दें कि इस मामले में श्री गुरु रविदास सेना पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को डीएसपी दिग्विजय कपिल से मुलाकात करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।
शिकायतकर्ताओं का कहना था कि कुछ लोगों ने इस मामले में गांव के ही एक युवक द्वारा अपने तीन अज्ञात साथियों से मिलकर श्री गुरु रविदास जी को आपत्तिजनक शब्द कहने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि जब शोभायात्रा गांव जैनपुर पहुंची तो इसी गांव के चार नौजवानों ने शोभायात्रा में शामिल लड़के वरिंदर कुमार के साथ सिर्फ गाली-गलौच किया, बल्कि आपत्तिजनक शब्द कहे। डीएसपी दिग्विजय कपिल ने कहा कि इस मामले के संबंध में जांच करवाकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की की बात कही थी।