मूर्ति विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली
शहरवासियोंऔरसब्जी मंडी आढ़तियों के सहयोग से बसंत पंचमी को समर्पित धार्मिक कार्यक्रम मां सरस्वती जी की मूर्ति विसर्जन करने की रस्म के बाद संपन्न हो गया।
जानकारी देते हुए राज कुमार आढ़ती हीरा लाल ने बताया कि सुबह के समय मां सरस्वती जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और अटूट भंडारा प्रसाद बरताया गया। इसके बाद मूर्ति विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। भारी संख्या में मां के भक्त भजन गाते हुए दरिया सतलुज पर पहुंचे। जहां धार्मिक रस्मों के साथ मूर्ति विसर्जित की गई। इस मौके पर मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सरफराज, इंतजार, सोनी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
बलाचौर में मूर्ति विसर्जन के लिए निकाली गई शोभायात्रा में शामिल भक्तजन।