सांझ केंद्र ने सेमिनार लगा लोगों को जागरूक किया
सांझकेंद्रबलाचौर द्वारा स्थानीय बाबा बलराज मंदिर में लोगों को केंद्र की ओर से दी जाने वाली सेवाओं और नशा विरोधी मुहिम की जानकारी दी गई। इंचार्ज पवन कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों को नशों से दूर रहने और उसके बुरे प्रभावों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति नशों के हो रहे व्यापार के बारे में जानकारी देगा तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने ध्वनि प्रदूषण की समस्या को कम करने की भी अपील की।
इसके अलावा उन्होंने साइबर क्राइम की जानकारी देते बताया कि अगर कोई व्यक्ति फोन या मैसेज के जरिए लाटरी निकलने का लालच देकर अपने बैंक खाते में पैसे जमा करवाने के लिए कहता है तो ऐसा कभी करें। इसके अलावा अपने एटीएम नंबर या बैंक अकाउंट नंबर की जानकारी भी कतई दें। इस मौके पर लोगों को जागरूकता पंफ्लैट्स भी दिए गए।
इस मौके पर एएसआई हुसन लाल, राणा रणदीप कौशल प्रधान नगर कौंसिल, मास्टर दिलावर सिंह, राणा हरकेश सिंह केशी, राणा पवन कुमार, राणा संदीप, राणा गगनदीप कौशल, मनोहर लाल आनंद, राणा तरसेम, मुनीष राणा, राणा सुभाष, राणा प्रदीप सिंह मौजूद रहे।
बलाचौर के बाबा बलराज मंदिर में लोगों को जागरूकता पंफ्लैट्स देते सांझ केंद्र के अधिकारी। -भास्कर