पतंग को लेकर दो पक्षों में झगड़ा
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
वार्ड8की गली गायिका पट्टी में दो पक्षों में शुक्रवार शाम पंतगबाजी को लेकर धक्कामुक्की हो गई। मारपीट में पुलिस कर्मचारियों के भी शामिल होने का आरोप है।
रात 9 बजे तक इस मामले को लेकर थाने में तमाम लोग जुटे थे। वार्ड 8 में एक परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी। शनिवार शाम बच्चों का पतंग वहां तार में फंस गया, जिसे लेकर सुरक्षा मुहैया करवाए गए परिवार इन बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। पुलिस वाले भी इस झगड़े में शामिल हो गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में धक्कामुक्की हुई। कौंसिल प्रधान राणा रणदीप, पुष्प राणा आदि ने एसएचओ बलाचौर को शिकायत दी आैर गालियां देने का आरोप लगाया। पुलिस से कार्रवाई करने तथा पुलिस कर्मियों के मैडिकल की मांग की गई।
थाने में पहुंचे लोगों ने इस दौरान पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। लेकिन डीएसपी दिगविजय कपिल द्वारा समझाने के बाद लोग शांत हो गए।