शोभायात्रा में पैदा हुआ विवाद, डीएसपी से िमला शिष्टमंडल
गांव जैनपुर में बीते दिनों श्री गुरु रविदास की शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद के मामले में श्री गुरु रविदास सैना पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी दिग्विजय कपिल से मुलाकात करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कुछ लोगों ने इस मामले में गांव के ही एक युवक द्वारा अपने तीन अज्ञात साथियों से मिलकर श्री गुरु रविदास जी को आपत्तिजनक शब्द कहने का आरोप लगाया। उधर, मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को डीएसपी ने जांच करके कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। श्री गुरु रविदास सैना पंजाब के प्रधान दिलवर सिंह ने कहा कि गांव नियाणा बेट में श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा सजाई गई थी। जब शोभायात्रा गांव जैनपुर पहुंची तो इसी गांव के चार नौजवानों ने शोभायात्रा में शामिल वरिंदर कुमार आैर कुलविंदर के साथ गाली-गलौच किया और गुरु रविदास जी को आपत्तिजनक शब्द कहे। उधर, प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों संदीप सिंह, नवदीप सिंह, संदीप सिंह, मनदीप सिंह सैना के सदस्यों पुलिस से इस संबंध में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। डीएसपी दिग्विजय कपिल ने कहा कि इस मामले के संबंध में जांच करवाकर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी से मुलाकात के बाद मामले की जानकारी देता प्रतिनिधिमंडल।