किशोरावस्था में शारीरिक तबदीलियों से घबराने की बजाए सलाह लें : डॉ. पाठक
स्थानीयसरकारीसीसे स्कूल (लड़कियां) में सीनियर मेडीकल अधिकारी डा. सुनील पाठक की अगुवाई में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आऊटरीच कैंप लगाया गया। कैंप के दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. पाठक ने कहा कि किशोरावस्था में बच्चों में शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और व्यवहारिक तबदीलियां होती हैं, जिनसे घबराने की जरूरत नहीं है। अगर इस अवस्था के दौरान बच्चों के मन में भ्रम पैदा हों तो वे अपने अभिभावकों अध्यापकों से सलाह-मशविरा कर सकते हैं, ताकि वे इन गलत धारणाओं से बचे रहें। ब्लाक एक्सटेंशन एजूकेटर निर्मल सिंह ने बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी, जबकि लैक्चरर ज्योति अरोड़ा ने भी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस मौके पर छात्राओं के किशोरावस्था विषय पर भाषण पेंटिंग मुकाबले भी करवाए गए। इन मुकाबलों के विजेता बच्चों को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुनील शर्मा, अचला रानी, राजिंदर कौर, सुदेश कुमारी मौजूद रहे।
बलाचौर के सरकारी सीसे स्कूल (लड़कियां) में सेमिनार के दौरान मौजूद छात्राएं। -भास्कर