पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगे सरकार तक नहीं पहुंचाईं तो होगा विधायक का घेराव

मांगे सरकार तक नहीं पहुंचाईं तो होगा विधायक का घेराव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारकेबाद अगर कंडी क्षेत्र की मुख्य मांगों को विधायक चौधरी नंद लाल ने सरकार तक नहीं पहुंचाया तो उनके घर का घेराव किया जाएगा। यह एेलान तहसील कांप्लेक्स के सामने धरने पर बैठे पर कंडी संघर्ष कमेटी के उपाध्यक्ष महां सिंह रौड़ी और सचिव राणा करण ने किया।

उन्होंने विधायक चौधरी नंद लाल पर आरोप लगाए कि वह कंडी क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कंडी संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने 12 दिन भूख हड़ताल करके सरकारी ट्यूबवैलों के बिल माफ करवाए थे और अब कंडी की मांगों को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

मंगलवार को कमेटी का धरना 11वें दिन भी जारी रहा। रौड़ी ने बताया कि आने वाले दिनों में भूख हड़ताल में समाजसेवी संस्थाएं, किसान नौजवान सभा के क्लब हिस्सा लेकर उन्हें समर्थन देंगे।

इस मौके पर बूटा मोहम्मद, मोहन लाल कैंथ, नाजर सिंह, अमरीक सिंह, सरपंच परमजीत सिंह रौड़ी, चैंचल सिंह, बलवीर सिंह, दिलावर सिंह, चरन दास मंगूपुर मौजूद थे। उधर, संसदीय सचिव चौधरी नंद लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार कंडी के विकास के लिए वचनबद्ध है। लोकतंत्र देश में हर व्यक्ति को आंदोलन करने और धरने देने का अधिकार है। कंडी संघर्ष कमेटी अगर घेराव करना चाहती है तो करे इससे सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता।