- Hindi News
- लोगों को दी सांझ केंद्र की सुविधाओं की विस्तृत जानकारी
लोगों को दी सांझ केंद्र की सुविधाओं की विस्तृत जानकारी
बलाचौर | पुलिससांझ केंद्र बलाचौर की ओर से गांव मैहतपुर उलदणी में दुधाधारी क्लब के सहयोग से लोगों को केंद्र से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। सांझ केंद्र के अधिकारी जोगिंदर पाल ने बताया कि लोगों को सांझ केंद्र में 27 तरह की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इन सुविधाओं में पासपोर्ट वैरीफिकेशन, लाइसैंस, स्पीकर मंजूरी सहित कई सुविधाएं शामिल हैं और लोग इनका लाभ उठाकर अपने समय की बचत कर सकते हैं। लोगों में पंफ्लेट्स भी वितरित किए गए। इस मौके पर महिला कांस्टेबल अंजू बाला, पवन कुमार उपस्थित थे।