पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नंद भजाओ, कंडी बचाओ के नारे लगाए संघर्ष कमेटी ने फूंका सरकार का पुतला

नंद भजाओ, कंडी बचाओ के नारे लगाए संघर्ष कमेटी ने फूंका सरकार का पुतला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंडीक्षेत्रकी मांगों को लेकर कंडी संघर्ष कमेटी का तहसील कांप्लेक्स के सामने 14वें दिन भी जारी रहा। वीरवार को भूख हड़ताल में गांव मझोट से कंडी संघर्ष कमेटी के प्रधान हुस्न लाल मझोट, लक्ष्मण दास, हेमराज, सोमनाथ, धर्म चंद बैठे। कमेटी ने पंजाब सरकार का पुतला भी फूंका और िवधायक नंद लाल चौधरी के खिलाफ लोगों को जागरूकर करने के लिए गांवों में मोटरसाइकिल रैली निकाली। कमेटी के मेंबरों ने नंद भजाओ कंडी बचाओ का नारा दिया।

तहसील कांप्लेक्स के सामने धरने पर बैठे नेताओं ने कहा कि प्रदेश की बादल सरकार जानबूझकर कंडी के गरीब लोगों की मांगों को मानकर उनके साथ भद्दा मजाक कर रही है। धरने को संबोधित करते हुए दीवान चंद ने कहा कि अब पंजाब के लोग भी दिल्ली की तरह बदलाव चाहते हैं। अगर पंजाब सरकार ने कंडी के लोगों की अनदेखी की तो आगामी चुनावों में सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष हुस्न लाल ने कहा कि पंजाब सरकार अगर लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं दे सकती तो लोग उसे कैसे स्वीकर करेंगे बल्कि उसे चुनावों के समय जड़ से उखाड़ फेंकेगे। इस दौरान हरबंस लाल, पुरुषोत्तम लाल, दिलबाग सिंह, बूटा मोहम्मद, मोहन लाल कैंथ, नाजर सिंह, अमरीक सिंह, परमजीत सिंह रौड़ी, चंचल सिंह, जसवंत सिंह सैणी, जसवंत सिंह भूंबला, प्रितपाल सिंह जंडी, राज कुमार, ओम प्रकाश जंडी मौजूद थे।

इसी बीच कमेटी के समदस्यों ने मेन चौक में पंजाब सरकार का पुतला भी फूंका। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान कमेटी के सचिव राणा कर्ण ने कहा कि क्षेत्र के विधायक जानबूझकर राजनीतिक करके कंडी की मांगों को अनदेखा करने की कोशिश में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल ने कुछ दिन पहले कमेटी के सदस्यों के साथ की गई बैठक में कंडी की मांगों को मानने का आश्वासन दिया था लेकिन विधायक सरकार तक लोगों की समस्याओं को सही ढंग से पेश नहीं कर रहे।

उन्होंने कहा कि लोग साफ-सुथरे पानी के लिए तरस रहे हैं जबकि किसानों की मेहनत की कमाई आवारा जंगली पशु पलक झपकते ही बर्बाद कर रहे हैं। इसके विपरीत विधायक लोगों की कहानी को अनसुना कर रहे हैं। राणा ने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने कंडी की मुख्य मांगों पर जल्द विचार नहीं किया तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस दौरान बलवीर सिंह कौलगढ़ ने भी संबोधित किया।

इसके बाद कमेटी ने नंद भजाओ कंडी बचाओ का नारा लेकर कंडी क्षेत्र के 15 गांवों की मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली से पहले कंडी संघर्ष कमेटी के उपाध्यक्ष महां सिंह रौड़ी ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विधायक कंडी के लोगों के साथ वफा नहीं कर रहे। उन्होंने कहा विधायक चौधरी नंद लाल ही कंडी की मांगों के सामने रोड़ा बनकर खड़े हैं और कमेटी द्वारा नंद भजाओ कंडी बचाओ का नारा लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। अब लोग जान चुके हैं कि 20 वर्षों से क्षेत्र का विधायक चुने जाने के बाद भी कंडी के लोग विभिन्न समस्याओं से अब भी जूझ रहे हैं। रौड़ी ने कहा कि अब प्रतिदिन ढोल बजाकर प्रशासन, क्षेत्र के विधायक क्षेत्र के लोगों को जगाया जाएगा। रैली में कमेटी के समूह सदस्य गांवों के लोग मौजूद रहे।

कंडी संघर्ष कमेटी के उपाध्यक्ष महां सिंह रौड़ी ने बताया कि कमेटी ने अब यह फैसला लिया है कि रात के समय प्रशासन को ढोल बजाकर हर रोज जगाया जाएगा। पिछले 15 दिनों से वे पक्का मोर्चा कर रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन बादल सरकार कुंभकर्णी नींद सोई हुई है। अब रात को वे प्रशासन, अकाली नेताओं विधायक को चैन की नींद सोने नहीं देंगे। उन्होंने मोटरसाइकिल रैली रवाना करने भी निकाली और पूर्व सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि यदि उनकी मांगे मानी गई तो वे संघर्ष को तेज करेंगे और इसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहले तो मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हैं उसके बाद अपने किए हुए वायदों से मुकर जाते हैं और वर्करों के साथ धक्केशाही करते हैं।

बलाचौर के मेन चौंक में सरकार का पुतला फूंकते हुए संघर्ष कमेटी के सदस्य किसान। - भास्कर