पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंडी की मांगों के लेकर कमेटी धरने पर डटी

कंडी की मांगों के लेकर कमेटी धरने पर डटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंडीक्षेत्रकी मांगों को लेकर तहसील कांप्लेक्स के सामने कंडी संघर्ष कमेटी का धरना सोमवार को 10वें दिन भी जारी रहा। सरपंच प्यारा सिंह, सुखजिंदर सिंह, करनैल सिंह, सुरिंदर सिंह बेगमपुर और ओंकार सिंह धरने पर बैठे। कमेटी के सचिव राणा कर्ण ने कहा कि पंजाब सरकार अगर कंडी की मांगे नहीं मानी गई तो जेल भरो आंदोलन जल्द शुरू किया जाएगा और कमेटी के सैंकड़ों वर्कर पांच जिलों में जेल भरो आंदोलन की शुरूआत करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कंडी क्षेत्र के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। मुख्यमंत्री अपने क्षेत्र पर तो करोड़ों रुपए खर्च करके विकास करवा रही है लेकिन कंडी क्षेत्र के लोगों के लिए तो पीने का साफ पानी भी मुहैया नहीं करवाया जा रहा। राणा ने कहा मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल संगत दर्शन करके वोट बैंक की राजनीति छोड़कर राज नहीं सेवा के नारे पर भी दोबारा विचार करें। कमेटी के उपाध्यक्ष महां सिंह रौड़ी ने कहा कि महंगाई ने तो पहले ही लोगों से दो वक्त की रोटी छीन ली है, अब इनके लालच के चलते पीने का पानी भी जहर बन चुका है। सरकार गंदे पानी पर भी टैक्स वसूल करके लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य संसदीय सचिव चौधरी नंद लाल कंडी क्षेत्र में विकास का ढिंढोरा पीट रहे हैं। रौड़ी ने कहा कि अगर चौधरी नंद लाल ने कंडी की मांगों को सरकार से मनवाने में अपना अहम रोल अदा नहीं किया तो उनका भी आगामी समय में घेराव किया जाएगा। इस मौके पर बलवीर सिंह, दिलावर सिंह, चरन दास मंगूपुर भी मौजूद थे।

बलाचौर के तहसील कांप्लेक्स में मांगों को लेकर धरने पर बैठे कमेटी के सदस्य।