- Hindi News
- नगर कौंसिल दफ्तर में चुनाव लड़ने के चाहवानों का रहा जमावड़ा
नगर कौंसिल दफ्तर में चुनाव लड़ने के चाहवानों का रहा जमावड़ा
नामांकनपत्र जमा कराने के दूसरे दिन बुधवार को राहों में दो नामांकन ही दर्ज करवाए गए मगर नगर कौंसिल दफ्तर में चुनाव लड़ने के चाहवानों का जमावड़ा लगा रहा। राहों में कुल 13 वार्डों के लिए चुनाव है। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र के कागजात पूरा करने के लिए दिन भर माथापच्ची करते रहे। भजन कौर, सुभाष कुमार, सतपाल सिंह, मोहन लाल, हरमेश जस्सल, प्रीति सहोता, हेमंत कुमार रणदेव, हरजीत कौर, बलदेव भारती, स्वर्ण कुमार, अतर सिंह, सुरिंदर कौर पाहवा, कुलवीर सिंह, रोहित कुमार, गुरमेल राम, शिंगारा राम, जसविंदर कौर, सोमा देवी, कुलवीर कुल्ला, राजिंदर अब्बी, जतिंदरजीत कौर, तरसेम नगर कौंसिल में मौजूद रहे।
ईवीएममशीनों के लिए स्कूल में बनाया स्ट्रांग रूम : एसडीएम
एसडीएमबलाचौर कम रिटर्निंग अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया कि ईवीएम मशीनों के लिए सरकारी सैकंडरी स्कूल (लड़कियां) में स्ट्रांग रूम स्थापित किया गया है। शहर में 10 पोलिंग बूथों पर वोटें पोल होंगी, इनमें सरकारी सैकंडरी स्कूल (लडक़े) में 4 पोलिंग बूथ, सरकारी प्राइमरी स्कूल (लडक़े) में 2, माता दिलीप कौर अटवाल सरकारी प्राइमरी स्कूल (लड़कियां) में 3 तथा नगर कौंसिल कार्यालय में एक पोलिंग बूथ बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नामजदगी फार्म जमा करवाने में किसी प्रत्याशी को कोई परेशानी नहीं हो रही, सारा काम नियमों के तहत अमन शांति से हो रहा है।