पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंडी संघर्ष कमेटी का धरना 14वें दिन भी जारी

कंडी संघर्ष कमेटी का धरना 14वें दिन भी जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंडीक्षेत्र की मांगों को लेकर कंडी संघर्ष कमेटी का तहसील कांप्लेक्स में धरना 14वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को पांच लोगों ने लड़ीवार भूख हड़ताल पर बैठ कर मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

धरने पर बैठे कमेटी के सचिव राणा करण ने कहा कि पंजाब सरकार कंडी की मुख्य मांगों को माने। अब लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है, लोग सड़कों पर उतरकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करेंगे। इस मौके पर बूटा मोहम्मद, मोहन लाल कैंथ, नाजर सिंह, अमरीक सिंह, सरपंच परमजीत रौड़ी, चैंचल सिंह, जसवंत सिंह सैणी, प्रितपाल सिंह, जसवंत सिंह भूंबला, राज कुमार, ओम प्रकाश जंडी आदि मौजूद थे।

उधर, मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल ने कमेटी के चार सदस्यों के साथ हुई बैठक में कंडी की मांगों पर जल्द विचार करने का आश्वासन दिया है। यह जानकारी सीपीआई (एम) के प्रदेश सदस्य रघुनाथ सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले चार सदस्यीय कमेटी ने मुख्यमंत्री से मांगों को लेकर चर्चा की थी। बैठक में कंडी की साफ सुथरे पीने वाले पानी नीले कार्ड की मांगों पर विचार किया गया। वहीं, रघुनाथ सिंह ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती तब तक धरना जारी रहेगा।

बलाचौर के तहसील कांप्लैक्स में धरने पर बैठे कमेटी के पदाधिकारी।