सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जगाई अलख
गांव मैहतपुर उलदणी में कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सीजेएम शिखा गोयल।
गांव मैहतपुर उलदणी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग।
भास्कर न्यूज | बलाचौर
गांवमैहतपुरउलदणी में नेहरू युवा केंद्र बाबा दुधाधारी वेलफेयर क्लब के सहयोग से जिला स्तरीय यूथ कन्वैंशन समागम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में सीजेएम शिखा गोयल, जिला नेहरू युवा केंद्र के कोआर्डीनेटर सुरिंदर सिंह सैणी संत बाबा अमरीक सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत करते हुए हौसला अफजाई की
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरिंदर सिंह सैणी ने कहा कि केंद्र की ओर से गांवों में जाकर नशे भ्रूण हत्या पर नाटक पेश करके लोगों को सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि भविष्य में नेहरू युवा केंद्र की ओर से 250 नाटकों का मंचन करने के अलावा खेल क्लबों को किटें वितरित की जाएंगी ताकि वे और भी नाटक आयोजित करें और समाज मंे जागरूकता फैलाएं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीजेएम शिखा गयोल ने कहा कि केंद्र की ओर से कार्यक्रम का आयोजन करना एक सराहनीय कदम है। उन्होंने लोगों को सामाजिक कुरीतियों के खात्मे के लिए एकजुट होने की अपील भी की। इस मौके पर कला क्रांति मंच स्कूल के बच्चों की ओर से नशे भ्रूण हत्या पर कटाक्ष करते हुए नाटकों का मंचन किया गया। इसके बाद समाजसेवी जगीर सिंह, हरमेश सिंह परम शक्ति क्लब के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर जिला कानूनी मुफ्त सहायता पुलिस सांझ केंद्र की ओर से जागरूकता सैमीनार भी लगाया गया। कार्यक्रम में पैरा लीगल एडवाइजर बाबा दुधाधारी क्लब के चेयरमैन गुरमीत सिंह, हरजिंदर सिंह, बलवंत सिंह, नेहा कौशल सहित गांववासी मौजूद रहे।