कैंप में उठाया 350 मरीजों ने लाभ
गांव सूंढ-मकसूदपुर के गुरुद्वारा शहीदां में कैंप का उद्घाटन करते हुए अमरजीत सिंह कलेरां अन्य।
भास्कर न्यूज | बंगा
गुरुनानक मिशन अस्पताल ढाहां कलेरां की ओर से अमेरिका की समाजसेवी संस्था सवेरा के सहयोग से स्वर्गीय प्रीतम सिंह सूंढ़ की स्मृति में गांव सूंढ़-मकसूदपुर के गुरुद्वारा शहीदां में मुफ्त नेत्र जांच कैंप मैडिकल चैकअप कैंप लगाया गया, जिसमें करीब 350 मरीजों ने लाभ उठाया।
कैंप का उद्घाटन गुरु नानक मिशन अस्पताल ढाहां कलेरां के प्रधान अमरजीत सिंह कलेरां ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमरजीत सिंह कलेरां ने कहा कि स्वर्गीय प्रीतम सिंह जीएनएम ट्रस्ट के पूर्व उपाध्यक्ष थे और उन्होंने लंबे समय तक ट्रस्ट के लिए निष्काम भावना के साथ काम किया। कैंप में डा. एमएम सिंह, डा. अमित शर्मा, डा. वरिंदर मिनहास, डा. सुमन भट्ट, डा. हरकिरन कौर ने करीब 350 मरीजों का मुफ्त चैकअप करके उन्हें तीन दिन की दवाईयां दीं। कैंप में मरीजों के मुफ्त शुगर टैस्ट भी किए गए। इस मौके पर मलकीयत सिंह बाहड़ोवाल, कुलविंदर सिंह, गुरदयाल सिंह, प्रीतम सिंह सूंढ़, सरपंच परमिंदर सिंह, मास्टर बलवीर सिंह, बिक्कर सिंह, सुलखण सिंह, गुरमीत सिंह, अमनदीप सिंह, जगीर सिंह, सतीश कुमार, ज्ञानी सुखविंदर सिंह, जगजीत सिंह, गुरमिंदर सिंह मौजूद रहे।