- Hindi News
- हप्पोवाल बंगा लिंक मार्ग पर पड़ चुके हैं गड्ढे, 6 गांवों शहर के लोगों को करना पड़ रहा है परेशानियों
हप्पोवाल-बंगा लिंक मार्ग पर पड़ चुके हैं गड्ढे, 6 गांवों शहर के लोगों को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना
बंगा-कटारिया लिंक मार्ग की खस्ताहालत का दृश्य।
पैचवर्क ही करवा दो
समाजसेवी सरबजीत सिंह सब्बा कहते हैं कि यह व्यस्ततम मार्ग है। इस पर छह गांव स्थित हैं। गड्ढों के कारण लोग हादसों का शिकार होते रहते हैं। प्रशासन को सड़क पर पैचवर्क करवाना चाहिए।
^सड़क के संबंध में जानकारी जुटाकर इसके पुनर्निर्माण का प्रपोजल भेजा जाएगा। लोगों की समस्या का हल होगा। अरविंदकुमार, एसडीएमबंगा।
साइन बोर्ड लगाए जाएं
अश्विनीग्रोवर ने कहा कि सड़क पर हादसों से बचाव के लिए साइन बोर्ड लगाकर प्रशासन लोगों को हादसों से बचाव के लिए सुचेत करे। सड़क का पुनर्निर्माण जरूरी है।
9 किलोमीटर सड़क, १० वर्षों से पुनर्निर्माण का इंतजार
जगदीश लाल कलसी | बंगा
प्रधानमंत्रीग्रामीण सड़क योजना के तहत हप्पोवाल-बंगा लिंक मार्ग से कटारिया तक बनी 9.4 किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल के कारण छह गांवों शहर को लिंक करने वाले मोहल्लों, स्कूलों, अस्पताल, दाना मंडी, सब्जी मंडी को जाने वाले लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि 10 वर्ष पहले सांसद रहे चरणजीत सिंह अटवाल ने सड़क को सांसद निधि फंड से बनवाया था। उसके बाद मंडीकरण बोर्ड की तरफ से सड़क पर पैचवर्क किया गया। पैचवर्क बारिश के कारण सड़क से निकलकर गड्ढों का रूप धारण कर गया। गड्ढों के कारण सड़क पर बारिश का पानी दो दिन तक खड़ा रहता है, जिस कारण वाहन चालकों को पैदल चलने वाले लोगों को गड्ढों का अंदाजा नहीं रहता और लोग अक्सर चोटिल होते रहते हैं। क्षेत्रवासियों अश्विनी ग्रोवर, जेडी ठाकुर, रवि भूषण गोयल, प्रदीप शर्मा, डा. जावेद आलम, नदीम अंसारी, सरबजीत सिंह, दलजीत सिंह, निर्मल सिंह मूंगा, अवतार सिंह, राम सिंह नूरपुरी, वरुण जैन, कपलेश, रजनीश मित्तल ने प्रदेश सरकार से सड़क का पुनर्निर्माण करवाने की मांग की है।
हजारोंलोग गुजरते हैं सड़क से
बंगा-कटारियासड़क से लोगों को होशियारपुर जाने के लिए 20 किलोमीटर का शार्टकट मार्ग मिलता है, जिससे पैट्रोल डीजल की बचत होती है। गढ़शंकर तहसील से सटे कई गांव होशियारपुर जाने के लिए इस शार्टकट का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा हप्पोवाल, लादियां, जंडेआला, गदाणी, सल्ल कलां, हीओं इस मार्ग से डेढ़ किलोमीटर नजदीक हो जाते हैं। यह मार्ग दाना मंडी, सब्जी मंडी, जाखू गैस सर्विस, भगवान महावीर स्कूल, ईदगाह, पट्टी मसंदा मोहल्ला तथा शहर की अन्य भीतरी मोहल्लों को