- Hindi News
- कमेटी ने जारी किया सभ्याचारक मेले का पोस्टर
कमेटी ने जारी किया सभ्याचारक मेले का पोस्टर
मुकंदपुर | गांवगढ़ी अजीत सिंह में स्थित देहरा निगाहा पीर सभा कमेटी तथा ग्राम पंचायत की ओर से छिंज सभ्याचारक मेले का पोस्टर जारी किया गया। कमेटी के संरपक्षक रूपलाल धीर, चेयरमैन गुरचेतन सिंह, प्रधान अमरीक सिंह पुरेवाल ने बताया कि 19 सितंबर को अखंड पाठ शुरू होंगे। 19 से 20 सितंबर को रात्रि धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे, जिसमें बाबा जगतार सिंह पनेआली वाले गुरु महिमा का गुणगान करेंगे। 21 सितंबर को अखंड पाठों के भोग के बाद ढाडी गुरदीप सिंह उड़़ापड़ कीर्तन करेगा, 22 सितंबर को सभ्याचारक मेले के दौरान बलकार अणखीला, मनजिंदर गुलशन, रानी अरमान, राज ददराल, गुरबिंदर बल्लोवाल, भारती शर्मा, हरदेव चाहल, सीमा हीर कार्यक्रम पेश करेंगे। 23 सितंबर को छिंज गोगीे। इस मौके पर सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, चौधरी मोहन सिंह बंगा, बुध सिंह ब्लाकीपुर, बहादर सिंह, अवतार सिंह माहल, अवतार सिंह दयोल, पाल सिंह, जसपाल, मक्खन सिंह, सतनाम सिंह, जसवीर सिंह माहल, दलवीर, कुलदीप सिंह, भूपिंदर सिंह मौजूद थे।