- Hindi News
- बंगा में ताजपोशी समारोह में अकाली भाजपाइयों के हाथ मिले पर दिल नहीं
बंगा में ताजपोशी समारोह में अकाली भाजपाइयों के हाथ मिले पर दिल नहीं
मार्केटकमेटी बंगा के नवनियुक्त चेयरमैन बुध सिंह ब्लाकीपुर उप चेयरमैन संजीव जैन के ताजपोशी समारोह में अकाली-भाजपा नेताओं के चेहरों पर रौनक कम उदासी ज्यादा देखने को मिली। दोनों पार्टियों के नेताओं के आपस में हाथ तो मिले, मगर दिल मिलते नजर नहीं आए।
समारोह में भाजपा नेताओं की जब भी आंखें मिलीं तब कुछ सवाल छोड़ जातीं। पूरा दिन दोनों पार्टियों के वर्कर अलग-अलग पैंतरेबाजी करते दिखाई दिए। गौरतलब है कि पिछले आठ दिनों से शहर में पूर्व विधायक मोहन लाल चेयरमैन बुध सिंह ब्लाकीपुर के बैनरों पर पार्टी के स्थानीय नेताओं उप चेयरमैन का फोटो होना चर्चा का विषय बना हुआ है।
अकाली दल के पूर्व विधायक चौधरी मोहन लाल का कहना था कि उन्हें नहीं पता किसने बैनर लगाए हैं, जबकि भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने सिर्फ इतना ही कहा कि बात हो गई थी, बुध सिंह चेयरमैन के समर्थकों ने ही बैनर लगाए थे। वहीं, मंगलवार को अकाली दल भाजपा ने जो बैनर लगाए, उसके पीछे भी राजनीतिक खेल खेला गया। बैनर पर पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा जिलाध्यक्ष संजीव भारद्वाज प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश शर्मा का चित्र देखा गया। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा तथा जिला प्रभारी अरुणेश शाकर का नामोनिशान नहीं था। अकाली दल के एक नेता ने नाम छापने की शर्त पर कहा कि बस समझ लो भाजपा के लिए मोदी ही काफी हैं, अन्य लोगों के चित्रों की जरूरत नहीं है।
बंगा। गठबंधन की ओर से माल जन संपर्क मंत्री विक्रमजीत सिंह मजीठिया, सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा के स्वागत के लिए बोर्ड हादसा पोर्न क्षेत्र में लगाए गए हैं। शहर के हप्पोवाल टी-प्वाइंट, एनआरआई कॉलोनी रोड, बस स्टैंड, मुकंदपुर रोड टी-प्वाइंट, घई मार्केट, रविदास चौक, गुरु तेग बहादुर गेट, झिक्का रोड, तहसील मार्ग, गढ़शंकर रोड तथा एसएन कॉलेज के पास गुरुद्वारा साहिब के स्थान पर बोर्ड लगाए गए हैं। इन स्थानों पर कोई भी वाहन चालक बोर्ड देखने पढऩे के चक्कर में हादसाग्रस्त हो सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल, पूर्व विधायक चौधरी मोहन लाल नवनियुक्त चेयरमैन बुध सिंह के डेढ़ वाई दो फुट के होर्डिंग्स हप्पोवाल मार्ग तक बिजली के सरकारी खंभों पर लटकाए गए हैं। सरकारी खंभों पर होर्डिंग्स लटकाने के लिए क्या मंजूरी ल