पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शीतला देवी मंदिर में भजनीक राकेश का सम्मान

शीतला देवी मंदिर में भजनीक राकेश का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयमां शीतला देवी मंदिर में नवरात्रों के चौथे दिन भजन संध्या में देर रात तक भक्तों ने मां भगवती का गुणगान किया। भजनीक अमित तथा राकेश रसीला फगवाड़ा वालों ने भक्ति रंग में ऐसा समय बांधा कि भक्त सारी रात झूमते रहे।

पंडित कृष्ण मुरारी जोशी ने मां की आराधना तथा पूजा की। इससे पहले श्री गणेश वंदना की गई, इसके बाद राकेश रसीला की पार्टी ने प्रमोशन करवा दो तनख्वाह बढ़ा दो मेरे बाला जी..., मेरे बांके बिहारी लाल..., करेओ शिंगार नजर लग जाएगी..., दिन गए ने नरातेआं दे आ..., सानूं वी चिट्ठी पा दातिए..., भक्त ध्यानूं वागूं नच्चणां अज्ज गल विच घुंघरू पा के... सहित भेटों से माता रानी का गुणगान किया। इसके बाद भजनीक अमित पाशा लुधियाना वालों ने भी अपने भजनों से मां के दरबार में हाजिरी लगाई। इस मौके पर अटूट लंगर भी बरताया गया। कार्यक्रम में गुरदयाल गिरधर, सुभाष, मनोहर लाल संदीप गोयल, रवि भूषण, अमृत लाल गोगी, विजय सपरा, हिम्मत तेजपाल, नवल, राजेश बाला जी, मोनिका गुप्ता, संदीप, अवतार सिंह, परमिंदर सिंह, अमित कुमार गोयल, विनोद कुमार, राकेश कुमार मौजूद रहे।

बंगा के शीतला देवी मंदिर में भजनीक राकेश रसीला का सम्मान करते हुए प्रबंधक। (दाएं) जागरण में मौजूद भक्तजन।