पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमेरिकी संसद में रखेंगे 84 के दंगा पीडि़तों का मसला : फूलका

अमेरिकी संसद में रखेंगे 84 के दंगा पीडि़तों का मसला : फूलका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आपनेता एडवोकेट एचएस फूलका ने बंगा में पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि 30 सितंबर को अमेरिका के संसद भवन कांग्रेस में 1984 के दिल्ली दंगों के पीडि़तों को इंसाफ मिलने का मुद्दा इंटरनेशनल ह्यूमन राइट के सामने रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर एडवोकेट मनोज मिट्ठा अमेरिका गए हैं, अमेेरिका में सज्जन कुमार, जगदीश टाइटलर (दोनों कांग्रेसी नेता) की 84 दंगों में भूमिका को भी उजागर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बादल पंथ 84 के दंगों, नहरी विवाद, भाषा मुद्दा, क्षेत्र के बारे में, चंडीगढ़ मसले, शिक्षा, किसानी, रोजगार के मुद्दों पर जनता को बेवकूफ बनाने की राजनीति खेलते हैं।

उन्होंने कहा कि बादल का पंथ उनका परिवार है। परिवार की राजनीति खत्म हो गई तो पंथ खतरे में है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब को कांग्रेस शासन से बुरे दिन दिखाए हैं। मोदी के नाम पर वोट मांगने वाला बादल दल अपनी राजनीतिक पैठ बचाने के लिए मोदी सरकार के सामने भिखारी बन गया है, मगर उसे कुछ नहीं मिल रहा। इस मौके पर शिव कौड़ा, रणवीर राणा, मनोहर लाल गाबा, राजिंदर शर्मा, सतवीर सिंह बैंस, बलवीर सिंह मौजूद रहे।