भािवप ने बच्चों को बांटी लेखन सामग्री
बंगा | भारतविकास परिषद की ओर से शहर के सरकारी प्राइमरी स्कूल (लडक़ों) में पढऩे वाले 75 विद्यार्थियों को लेखन सामग्री बांटी गई। परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष जानकी दास जैन तथा बंगा प्रधान एडवोकेट विजय छाबड़ा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को परिषद के मिशन तथा सेवा कार्यों की जानकारी दी गई। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव भारद्वाज, अश्विनी भारद्वाज, प्रितपाल बजाज, हिम्मत तेजपाल, नवल किशोर, अमृतपाल, बलवीर सिंह झिक्का, डा. नरेश रावल, अनिल गुप्ता, डा. सुभाष, जीवन कौशल, हरविंदर सरहाल, राम पाल भल्ला सहित प्रिंसिपल हरप्रीत कौर, मोनिका गुप्ता, गुरशरन सिंह आदि मौजूद रहे।