बावा लाल दयाल के जन्मदिवस पर डाले रामायण पाठ के भोग
लालद्वारापाठशालामंदिर में बाबा लाल दयाल जी के जन्मदिवस पर श्री रामायण पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद भारी संख्या में पहुंची संगत ने दरबार में माथा टेककर मनोकामनाएं मांगीं।
कार्यक्रम में स्वामी कृष्णानंद भूरीवाले, नगर कौंसिल के प्रधान रवि भूषण गोयल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह भोगल विशेषतौर पर मौजूद रहे और संगत को इस दिन की बधाई दी।
स्वामी कृष्णानंद ने संगत को बाबा जी के जीवन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वह महान तपस्वी थे, जिन्होंने प्रभु भक्ति करके लोगों को समाज भलाई के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसलिए हम सभी को उनके दिखाए गए रास्ते पर चलकर मानव भलाई के काम करने चाहिए। इसके बाद बावा लालद्वारा भजन मंडली ने भजनों से बावा जी की महिमा का गुणगान किया।
स्वामी कृष्णानंद, नप प्रधान रवि भूषण गोयल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह भोगल द्वारा 13 मार्च से 20 मार्च मंदिर में करवाई जाने वाली कथा के संबंध में पोस्टर भी जारी किया गया। स्वामी कृष्णानंद ने बताया कि उक्त तारीखों को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक ठाकुर महाराज श्रीधाम वृंदावन वाले संगत को कथा करेंगे। इस मौके पर बाबा दविंदर कौड़ा, संजीव आनंद, प्रीतम दास, निर्मला देवी, सुनीता रानी, विक्की खोसला मौजूद रहे।
बंगा के लालद्वारा में कथा के संबंध में पोस्टर जारी करते स्वामी कृष्णानंद, नप प्रधान रवि भूषण गोयल अन्य।