- Hindi News
- किसानों को सुविधाओं के बिना विकास संभव नहीं
किसानों को सुविधाओं के बिना विकास संभव नहीं
ऑलइंडियाएग्रीकल्चर वर्कर यूनियन पंजाब के 60वें स्थापना दिवस पर आयोजित 29वें इजलास के दूसरे दिन गांव बीका में पूर्व विधायक शहीद बलदेव सिंह बीका यादगारी लाइब्रेरी में दलित समाज उनकी समस्याओं पर गोष्ठी की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता यूनियन के नेशनल महासचिव पूर्व संसद सदस्य विजय राघवन थे, जबकि भूप चंद चानो, सुनीत चोपड़ा, बलवीर जाडला, बलदेव नूरपुरी, राम सिंह नूरपुरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
राघवन ने दलितों के विषय पर बोलते हुए कहा कि दलित किसी जाति, समुदाय के साथ नहीं बल्कि आर्थिकता के साथ जुड़ा हुआ है।
देश में 60 प्रतिशत से ज्यादा लोग कमजोर हालत में हैं और वे छोटे किसान और मजदूर हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक आर्थिक बराबरी होने के कारण कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मनरेगा से मजदूर को एक उम्मीद जगी थी, लेकिन उसका हाल मौजूदा केंद्र सरकार की नीतियों के कारण खतरे में है।
उन्होंने कहा कि खेत मजदूरों किसानों को सुविधाएं दिए बिना देश तरक्की नहीं कर सकता। राघवन ने सरकार से खेत अन्य मजदूरों के लिए मकान बनाने के लिए 3 लाख रुपए की ग्रांट तथा 10 मरले के प्लाट, शिक्षा, मेडिकल की सुविधाओं की मांग की। इस मौके पर महां सिंह रौड़ी, सुभाष, कुलदीप झिंगड़, रेशम कलेर, संत राम गुणाचौर, महिंदर सिंह, राम लाल धीर, दर्शन मट्टू, रघुनाथ सिंह, विजय मित्रा, सुरिंदर सिंह, बिक्कर राम सुमन और अन्य उपस्थित थे।
गांव बीका में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। -भास्कर
गांव बीका में आयोजित गोष्ठी में अपने विचार रखते विजय राघवन। -भास्कर