बीएससी में मनप्रीत को मिला गोल्ड मेडल
बंगा| नैनोइन्फोटैक पीटीयू लर्निंग सेंटर बंगा की छात्रा मनप्रीत कौर को बीएससी (आईटी) कोर्स में जालंधर में करवाई गई पीटीयू की 12वीं कन्वोकेशन में गोल्ड मेडल तथा डिग्री प्रदान की गई। सैंटर के डायरैक्टर रजनीश मित्तल ने बताया कि पीटीयू की ओर से केवल 60 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मैडल के लिए चयनित किया गया था, उनमें सैंटर की छात्रा मनप्रीत कौर भी शामिल थी। उन्होंने बताया कि मनप्रीत को नैशनल स्तर पर डिस्टैंस मोढ़ में पढऩे वाली अकादमिक छात्रा घोषित किया गया है। मनप्रीत कौर को सैंटर के बीसी रजनीश अरोड़ा, सुनील भारती, सुनील पुजाल, रजनीश मित्तल, रेखा मित्तल, रमेश मित्तल, रवि भूषण गोयल आदि ने बधाई दी है।