पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैबिनेट मंत्री ठंडल ने किया यूथ पदाधिकारियों को सम्मानित

कैबिनेट मंत्री ठंडल ने किया यूथ पदाधिकारियों को सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कटारियां। शिरोमणिअकाली दल (बादल) ने हमेशा हर मेहनती वर्कर का सम्मान किया है और भविष्य में भी करती रहेगी। यह विचार कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने गांव अनोखरवाल में पार्टी के नवनियुक्त यूथ पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि पार्टी विस चुनावों में भारी बहुमत से जीत हासिल करके फिर से सत्ता पर काबिज होगी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ठंडल ने यूथ अकाली दल दोआबा जोन के नवनियुक्त पदाधिकारियों नवदीप सिंह अनोखरवाल, राकेश राय बंगा, रणदीप सिंह दीपा कलेरां का सिरोपा देकर सम्मान किया। उधर, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने इस नियुक्ति पर हाईकमान का आभार जताया। इस मौके पर बंगा के पूर्व विधायक चौधरी मोहन सिंह, बुध सिंह ब्लाकीपुर, हरजीत पाल सिंह काहलों, गुरमेल सिंह फौजी, हरजीत सिंह संधवां, बलवीर सिंह, गुरमिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, महिंदर सिंह, अवतार सिंह मौजूद रहे।

गांव अनोखरवाल में नवनियुक्त यूथ पदाधिकारियों का सम्मान करते कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल आैर अन्य। -भास्कर

खबरें और भी हैं...