परिवार जोड़ो मुहिम के तहत आप ने की बैठक
आमआदमीपार्टी विधानसभा क्षेत्र बंगा की बैठक सेक्टर इंचार्ज मनजीत सिंह मोहाली की अगुवाई में हुई, जिसमें पार्टी की ओर से प्रदेश में शुरु की गई परिवार जोड़ो मुहिम से संबंधित कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गईं।
बैठक में विधान सभा में बनाए गए 18 सेक्टर इंचार्जों के अलावा पार्टी के मौजूदा एक्टिव वालंटियरों को इस मुहिम की जिम्मेदारियां सौंपने के साथ-साथ पार्टी हाईकमान के आदेशों के अनुसार कार्यकर्ताओं को विधान सभा के हर परिवार के साथ संपर्क करने को कहा गया। इस मुहिम में कार्यकर्ता लोगों को पंजाब के मौजूदा हालातों की जानकारियां भी देंगे। मुहिम के साथ जुडऩे वाले हर सदस्य को परिवाल की मंजूरी पर एक पोस्टर लगाने को दिया जाता है। इस मुहिम के साथ जुडऩे वाले परिवारों की डिटेल एक मोबाइल एप पर डाली जाएगी। जिसके तहत सारी जानकारी फौरी तौर पर पार्टी हाईकमान तक पहुंचेगी कि इस मुहिम के तहत वालंटीयर कितना काम कर रहे हैं। बैठक में हरशरन सिंह, शिव कुमार कौड़ा, मनोहर लाल गाबा, राम किशन, रणवीर राणा, डा. राज कुमार, बलवीर करनाणा, सर्बजीत सिंह साबी, सतवीर सिंह बैंस, कश्मीरा सिंह, दिलवर सिंह, बलवंत सिंह, हरप्रीत सिंह, ब्रिज मोहन वालिया, सोहन लाल हीओं, विकास शारदा, संतोश गौतम, सतीश गुलाटी, सुरिंदर भूतां, अमनदीप टैगोर, राजिंदर कुमार, बलराज सिंह, हरदीप सिंह, दलवीर सिंह, गुरमुख सिंह, प्रदीप कुमार, नरेश कुमार आदि मौजूद थे।
बंगा में परिवार जोड़ो मुहिम के तहत की गई बैठक में मौजूद आप कार्यकर्ता।