बिछड़े कॉलेज दे आं मिले आं फेसबुक ते...
गांवफराला में सरदार मोहम्मद गुलजार मोहम्मद संगीत मेले में लोक गायक रोशन प्रिंस, गायिका बी कौर, प्रभगिल ने अपने हिट गानें सुनाकर दर्शकों का दिल लूट लिया।
ज्ञानपुरी स्टेडियम में आयोजित मेले में संगीत के बादशाह रहे गुलजार सरदार मोहम्मद के चित्र पर जिला योजना कमेटी के चेयरमैन और बंगा अकाली दल के संयोजक डा. सुखविंदर सिंह सुक्खी, सेठ जगजीत सिंह लाली, आर्गेनाइजर ओंकार सिंह अटवाल, गुरप्रीत सिंह, राणा बावा, सदीक मोहम्मद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। लोक गायिका बी कौर ने सरस्वती वंदना के बाद मैं करां वेट पीजा हट ते जट्ट खड़ा बट्ट ते..., तूं करवाली मंगणी में फिरां कंवारी..., बिछड़े कालेज दे आं मिले आं फेसबुक ते..., मैं गीत पुराने सुणदी आं... तथा मिर्जा लोक तथ्य गाकर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। गायक रोशन प्रिंस ने कोठे चढ़-चढ़ लुट्टेआ सी जीन्हें कमला दिल यारां दा..., रंग मित्तरां दा पक्का...,ऑनलाइन रहंदी कुड़ी बैवकैम ते... आदि गीत गाकर पंडाल में बैठे श्रोताओं को नाचने लगा दिया। इसके अलावा लोक गायक जमील अख्तर, प्रदीप जींद, प्रभगिल, बब्बर राम, कुलवीर झिंजर, मंगत अली ने लोक गीतों से श्रोताओं का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला योजना कमेटी के चेयरमैन डा. एसके सुक्खी ने लोगों को बंगा विधानसभा को भ्रष्टाचार नशा मुक्त करने की बात कही और इसके लिए लोगों का सहयोग मांगा। इस मौके बुध सिंह ब्लाकीपुर, कुलजीत सिंह, नवदीप सिंह, सोहन सिंह, जसविंदर, सतनाम लादियां, सुखदीप शुकार, कुलविंदर सिंह, कर्मजीत, मोहम्मद सदीक, प्रो. परगन सिंह आिद मौजूद थे।
संगीत मेले में मौजूद जिला योजना कमेटी के चेयरमैन डा. एसके सुक्खी अन्य। भास्कर
संगीत मेले दौरान कार्यक्रम पेश करते हुए गायिका बी. कौर।