- Hindi News
- मासिक कैंप के 10 दिनों में 1480 मरीजों ने उठाया लाभ
मासिक कैंप के 10 दिनों में 1480 मरीजों ने उठाया लाभ
गुरुनानक मिशन इंटरनेशनल चैरीटेबल ट्रस्ट कुलपुर-नवांगरां के गुरु नानक मिशन अस्पताल कुक्कड़ मजारा में लगाए गए मासिक कैंप के पहले दस दिनों में 1480 मरीजों ने कैंप का लाभ उठाया।
रघुवीर सिंह इंफार्मेशन कार्यालय प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार 28 मरीजों के मुफ्त आपरेशन किए गए। 16 मरीजों की आंखों के आपरेशन किए गए। 31 दिसंबर तक लगाए गए इस कैंप में 12 विभिन्न मैडिकल विभागों के डॉक्टर मरीजों की जांच कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लैब से संबंधित टेस्ट सिर्फ 50 फीसदी खर्च पर किए जा रहे हैं। यहां बलवीर बैंस, महिंदर सिंह भाटिया, दीपक बाली, राजिंदर सिंह, सुच्चा सिंह चांदपुर रूडक़ी, बाबा बुध सिंह ढाहां मौजूद थे।
गांव कुक्कड़ मजारा में एक मरीज की आंखों की जांच करते हुए डाक्टर।