पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खटकड़ कलां में इन िदनों बढ़ी राजनीितक चहल पहल

खटकड़ कलां में इन िदनों बढ़ी राजनीितक चहल-पहल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीद-ए-आजमभगत सिंह के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए गांव में चहल-पहल बढ़ गई है। राजनीतिक दल रैली की जगह और व्यवस्था का मूल्यांकन करने लगे हैं। पुलिस तंत्र सुरक्षा के इंतजामों में जुट गया है।

स्थानीय उपमंडल प्रशासन शुक्रवार से खटकड़कलां में सफाई अभियान चलाकर पूरे गांव को सुंदर बना देगा। नगर कौंसिल अपने सफाई कर्मियों की टीम के साथ शुक्रवार को काम करेगी। शनिवार को 27 सितंबर है, शहीद भगत सिंह कल्चरल कमेटी सभ्याचारक मेले का आयोजन करेगी। प्रधान जसविंदर सिंह ने बताया कि सभ्याचारक मेले में लोक गायक रविंदर ग्रेवाल, फिरोज खान, रणजीत राणा, रणजीत बावा, सुखवंत रेनु, रणजीत, गगन थिंद, उमंग शर्मा आदि कार्यक्रम पेश करेंगे। कार्यक्रम का संचालन सुखप्रीत कौर, सुखवीर कौर तथा कमल मान करेंगे। कार्यक्रम में तरलोक संधू, गुरदेव नामधारी, लाली, रणजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, सतपाल संधू, गुरबिंदर सिंह सहयोग करेंगे।

खटकड़ कलां में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के जन्मदिन पर रविवार को सरकारी राजसी कार्यक्रम होंगे। जिला प्रशासन की तरफ से डिप्टी कमिश्नर उपमंडल के अधिकारी शहीद भगत सिंह तथा उनके परिजनों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वहीं, आप पार्टी के संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर बंगा यूनिट की तरफ आयोजित रैली को संबोधित करेंगे। उनके साथ सांसद भगवंत मान, सांसद साधू सिंह, हरिंदर सिंह खालसा, डा. धर्मवीर गांधी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा आरएमपी संगठन के नेता रमेश बाली अपनी टीम के साथ केसरी पगडिय़ां बांधकर मोटरसाइकिल रैली लेकर आएंगे। शहीद के घर में केक काटा जाएगा। उधर, डीवाईएफआई का एक मार्च कार्यक्रम होगा, जबकि भाजपा के युवा विंग की तरफ से नशा छुड़ाओ रैली का खटकड़कलां में आयोजन किया जाएगा। बंगा के डीएसपी हंस राज लालका ने बताया कि खटकड़कलां में होने वाले कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।