पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गठबंधन कांग्रेस सरकारों ने पंजाब को धकेला नशे की दलदल में: छोटेपुर

गठबंधन कांग्रेस सरकारों ने पंजाब को धकेला नशे की दलदल में: छोटेपुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमआदमी पार्टी पंजाब के संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा है कि अकाली-भाजपा तथा कांग्रेस की सरकारों ने पंजाब को नशे की दलदल में धकेला है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सरदार भगत सिंह के विचारों तथा जनहितों की रक्षा करने वाली राजनीतिक पार्टी है।

वह यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 28 सितंबर को खटकड़कलां में शहीद भगत सिंह के जन्म दिन पर रैली करके आम लोगों को सरकार के भ्रष्टाचार, रेत बजरी पर कब्जा, नशे की बिक्री में सहयोगिता, आम लोगों के हकों पर जागीरदारी ठोकना, दलितों की सुविधाओं पर रोक लगाना, भाई भतीजावाद को बढ़ाना, राज्य में फैले जंगल राज के हालतों पर जानकारी देगी।

इस अवसर पर शिव कुमार कौड़ा, रणवीर राणा, संतोष गौतम, मनोहर लाला गावा, बाबा सतीश, बलवीर कुमार, रजिंदर शर्मा, कश्मीर सिंह ढिल्लों, बुध सिंह पुरेवाल, एनआर नैयर जालंधर, हरदीप सिंह किंगरा, एसके विर्दी, कर्नल टीएस गिल, जगतार सिंह संघेड़ा ,अश्विनी जोशी, गगनदीप खटकड़, अमरदीप बंगा, रणजीत सिंह खरड़, विक्रमजीत सिंह मोहाली आदि उपस्थित थे।

अक्तूबरमें घोषित होगा पार्टी का ढांचा : छोटेपुरने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आदेश पर उन्होंने संगठनात्मक ढांचा बनाने के लिए राज्य के बीस जिलों में पार्टी वर्करों से विचार-विमर्श किया है।

अक्तूबर में पार्टी का बूथ लैबल, वार्ड लैबल, नगर लैबल, ब्लाक लैबल, तहसील-जिला स्तर पर संगठन गठित कर दिया जाएगा। उनकी पार्टी आगामी नगर परिषद, नगर निगम के चुनाव लड़ेगी। राजसी समझौते के मामले पर उन्होंने कहा कि पीपीपी का कांग्रेस में विलय हो चुका है, बसपा अंतिम सांस ले रही है। अब आप ही पंजाब के लोगों का तीसरा राजनीतिक बदल है।

बंगा में आप पार्टी संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर संबोधन करते हुए।

नवांशहर| आमआदमी पार्टी के सक्रीय नेता हरबंस सिंह ने कहा कि संभावित रूप से आने वाले नगर परिषद चुनावों में पार्टी की ओर से हरेक सीट पर अपने प्रत्याषी खड़े किए जाएंगे। इन चुनावों के संबंध में जल्द ही साकारात्मक फैसला ले सकती है। वे यहां जीएन फूड्स में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर आप नेता अश्विनी जोशी कशमीर सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि पार्टी 28 सितंबर को खटकड़कलां में शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन