मंदिर के लिए दी डेढ़ लाख रुपए की राशि
बंगा | एनआरआईस्व. संतोख सिंह के पारिवारिक सदस्यों ने माता नरंजन कौर की स्मृति में मुकंदपुर रोड पर स्थित माता नयना देवी मंदिर के निर्माणकार्य में नकद राशि दान की है। पारिवारिक सदस्यों ने मंदिर कमेटी के सदस्यों के 1 लाख 40 हजार 100 रुपए की राशि दान स्वरूप भेंट की। कमेटी सदस्यों ने दानी परिवार को सहायता के लिए आभार जताते हुए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बलविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, मलकीयत सिंह, अनिल चुघ, मुनीष चुघ, उपकार सिंह सोनू, डा. राजन शर्मा, अश्विनी ग्रोवर मौजूद रहे।