पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क निर्माण को लेकर ज्ञापन सौंपा

सड़क निर्माण को लेकर ज्ञापन सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगा| शहरके मुकंदपुर मार्ग की सवा किलोमीटर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर दुकानदार रिहायशी क्षेत्र लोग एसडीएम अरविंद कुमार को मिले। लोगों ने एसडीएम को दिए मांगपत्र में एसडीओ पीडब्ल्यूडी को इस सड़क का पुनर्निर्माण करवाने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए अपील की है। पूर्व पार्षद रणवीर सिंह राणा, राम चोपड़ा, अवतार सिंह नरूला, वरिंदर कुमार, मोहन लाल, राजेश कुमार ने बताया कि पिछड़े डेढ़ साल से वे सडक़ बनाने के लिए नप से मांग कर रहे हैं, जबकि नप उन्हें सड़क बनाने का आश्वासन देता रहा है। मगर डेढ़ साल से सड़क बनाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। लोगों ने कहा कि उन्हें बताया गया कि सड़क पीडब्ल्यूडी के खाते में है। लोगों ने कहा कि सडक़ नप को ट्रांसफर करवाई जाए या विभाग से बनवाई जाए। उन्होंने कहा कि सडक़ की बुरी हालत के कारण पत्थर लोगों की दुकानों घरों में गोली तरह आकर लगते हैं, जिससे नुकसान हो जाता है। सड़क की खस्ताहालत से दुर्घटनाएं अक्सर इस मार्ग पर होती रहती हैं। क्षेत्र के लोगों ने सडक़ बनाए जाने पर नप के चुनाव में क्षेत्र से वोट दिए जाने की बात भी कही है। उधर इस संबध में एसडीएम अरविंद कुमार ने कहा कि सडक़ के निर्माण के मामले पर नप तथा पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बात करके मामला हल करवाया जाएगा।