पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘आप’ ने की परिवार जोड़ो मुहिम की शुरूआत

‘आप’ ने की परिवार जोड़ो मुहिम की शुरूआत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगा|आम आदमीपार्टी ने शहर में परिवार जोड़ो मुहिम की शुरूआत की। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई मोहल्लों में परिवारों के साथ संपर्क किया। नेताओं द्वारा सैकड़ों परिवारों को मुहिम के साथ जोड़ने की बात कही। आप नेता शिव कौड़ा मनोहर लाल गाबा के नेतृत्व में एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना हुआ। जत्थे ने किशन नगर, बस स्टैंड, सराफा बजार, कटैहरा चौक, हीओं रोड आदि मोहल्लों के परिवारों के साथ ‘आप’ नेताओं ने संपर्क किया। शिव कौड़ा ने कहा कि पार्टी की ओर से शुरू की गई इस मुहिम के प्रति लोगों से भारी उत्साह मिला रहा है। लोग झाड़ू का निशान देखते ही पार्टी से संबंधित अपने खुले विचार रख रहे है। लोग बता रहे हैं कि वह अब तक की सरकारों से किस कद्र दुखी है जिनसे निजात पाने के लिए वे बड़ी बेसब्री से 2017 के चुनावों का इंतजार कर रहे हैं। मौके पर रणवीर सिंह राणा, प्रदीप कुमार, ब्रिज मोहन वालिया, विकास शारदा, नरेश कुमार, अमनदीप कुमार, सतीश गुलाटी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...