जीएनएम स्कूल में करवाया सुखमणी साहिब का पाठ
गांव ढाहांकलेरां में स्थित गुरू नानक मिशन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में समूह विद्यार्थियों की तरफ से सालाना परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ करवाया गया।
जिसमें भाई जोगा सिंह और स्कूल के विद्यार्थियों के कीर्तनी जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन किया। इसके बाद विद्यार्थियों की परीक्षा में सफलता प्रबंधकों की तरक्की के लिए अरदास की गई। मौके मलकीयत सिंह बाहड़ोवाल ने विद्यार्थियों की सफलता के लिए और प्रार्थना की।