स्वतंत्रता सेनानी बहराम सिंह को दी श्रद्धांजलि
बंगा|आजाद हिंदफौज में रहे स्वतंत्रता सेनानी बहराम सिंह को गांव दुसांझ खुर्द में श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पाठ के भोग डाले क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी मोहन लाल ने कहा कि देशभक्तों की बदौलत ही देश आजाद हुआ था। उन्होंने कहा कि बहराम सिंह ने आजाद हिंद फौज में रहते हुए देश की आजादी के लिए संघर्ष किया था। शुगर मिल के चेयरमैन रणजीत सिंह झिंगड़ ने भी अपने विचार पेश किए। मौके पर विधायक तरलोचन सिंह सूंढ़, राकेश राय, बिशन झिंगड़, जसविंदर सिंह, परविंदर सिंह, जसपाल सिंह, गुरजीत कौर, हरचरन सिंह, गुरदयाल, मक्खन सिंह, लखजोत सिंह मौजूद रहे।