- Hindi News
- कौंसिल चुनावों को लेकर भाजपाइयों ने की बैठक
कौंसिल चुनावों को लेकर भाजपाइयों ने की बैठक
भाजपामंडल बंगा की बैठक मंडल प्रधान डा. नरेश रावल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला प्रधान संजीव भारद्वाज विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में पार्टी नेताओं ने आने वाले नगर कौंसिल चुनावों को लेकर विचार विमर्श किया। इस दौरान भाजपा नेताओं संजीव जैन वरिंदर सैनी को बंगा बलाचौर मार्केट कमेटी का वाइस चेयरमैन बनाए जाने पर सम्मानित किया।
मंडल प्रधान डा. नरेश रावल ने बताया कि पार्टी वर्करों ने नगर कौंसिल चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं तथा प्रत्येक वार्ड में बूथ कमेटियों के गठन का काम शुरू कर दिया गया है। मौके पर पार्टी के जिला जनरल सेके्रटरी प्रितपाल बजाज, हिम्मत तेजपाल, डा. बलबीर राज शर्मा, अनिल चुघ, भरवती सद्दी, राज किशन जाखू, परमजीत राय, हरमेश राणा, कुलदीप कुमार, परमजीत, संजीव नागी मौजूद थे।