युवक से दस ग्राम हेरोइन बरामद, केस दर्ज
बंगा | थानासदर बंगा पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसआई सुरिंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने गांव लधाणा ड्रेन के पास नाका लगाया था। पुलिस पार्टी को देख कर एक युवक अचानक पीछे मुड़ गया। शक पड़ने पर पुलिस ने युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर उससे 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान जिला होशियारपुुर के रहने वाले जसविंदर सिंह के रूप में हुई है।