वृद्धा की गला घोंट कर हत्या
गांवसकोहपुर, सुबह के नौ बज गए थे सुबह शाम गुरुद्वारा साहिब में आकर सेवा करने वाली बीबी स्वर्ण कौर(65) आज गुरुद्वारा साहिब में नहीं आई। कल (रविवार) शाम पांच बजे के बाद गांव में उन्हें किसी ने देखा भी नहीं। गुरुद्वारा साहिब के बाद यह बात गांव में फैल गई। किसी ने बीबी उनके घर जाकर देखा तो बीबी की लाश बैड पर पड़ी थी और हाथ-पैर बंधे हुए थे। गांव के प्राइमरी स्कूल के पास स्थित एक घर में अकेली रहने वाली वृद्धा स्वर्ण कौर प|ी निरंजन सिंह की शनिवार रात लुटेरों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। लुटेरे महिला के घर से कीमती सामान गहने चोरी करके ले गए, जबकि आस-पड़ोस में किसी ने भी महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज नहीं सुनी। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ सदर रविंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला लूटपाट का लगता है, क्योंकि घर में बिखरे सामान टूटी अलमारियों से यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि लूटने की नीयत से ही लुटेरों ने वृद्धा की हत्या की है। उधर, कत्ल की सूचना मिलने पर एसएसपी सनमीत कौर, एसपी (डी) दिलबाग सिंह पन्नू, डीएसपी बंगा हंसराज, एसएचओ सदर रविंदर सिंह, एसएचओ सिटी राज कपूर, सीआईए स्टाफ से हरदीप सिंह सहित डॉग स्कवायड फिंगर प्रिंट टीम घटनास्थल पहुंची।
डीएसपी बंगा हंसराज ने बताया कि एसएचओ सदर सिटी की टीम घटना की जांच में जुटी हुई है। महिला को लुटेरों ने बैड पर लेटा कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंसकर कपड़े से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी और घर में लूट की। पुलिस मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर थाना के एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने वृद्धा के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
इंग्लैंड में गुम हो गया था बीबी स्वर्ण कौर का बेटा
ज्ञानसिंह ने बताया कि माता स्वर्ण कौर 65 साल की उम्र में भी फिट थीं। खुद खाना बनाती थीं। सात साल पहले उसका बेटा इंग्लैंड गया तथा वहीं लापता हो गया। एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया, मगर कुछ पता नहीं चला। घर में बुजुर्ग माता अकेली रह गई थीं। मृतक निरंजन कौर की तीन बेटियां हैं, जिनमें से रणजीत कौर सुल्तानपुर (कपूरथला), सुरजीत कौर अमेरिका में तथा बलविंदर कौर (हयाला) नवांशहर में है। ज्ञान सिंह ने बताया कि अमेरिका में रह रही लड़की सुरजीत कौर को फोन करके बता दिया गया है